ढेबरुआ। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क हादसों को कम करने के लिए प्रशासन लगातार बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं अभियान चला रहा है। इसके बावजूद, शहर से सटे पेट्रोलपंप पर इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। पेट्रोल पंप कर्मी बिना हेलमेट लगाकर आने वाले बाइक सवारों को भी धड़ल्ले से पेट्रोल बेच रहे हैं। यह स्थिति तब है जब प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों को सख्त हिदायत दी थी कि बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल न दिया जाए।