फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

Mon, 23 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइन में बढ़ती जनसंख्या और यातायात की चुनौती विषय पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

- विजेता प्रतिभागियों को एसपी प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर करेंगे सम्मानित
सिद्धार्थनगर। यातायात नियमों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को पुलिस लाइंस परिसर में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बढ़ती जनसंख्या व यातायात की चुनौती विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज और जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर टीआई अजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल शिवशंकर, प्रेमशंकर, सूरज कुमार, राम आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें