सिद्धार्थनगर। जूडो के कोच की तैनाती के बाद स्टेडियम में खिलाड़ियों को यह खेल खूब भा रहा है। करीब चार माह पहले हुई प्रशिक्षक की तैनाती के बाद 25 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कोच की देखरेख में खिलाड़ियों को जूडो की बुनियादी तकनीकों से लेकर उन्नत दांव-पेंच तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का असर यह है कि जिले के खिलाड़ी अनुशासन, शारीरिक मजबूती और आत्मविश्वास के साथ खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।