फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, जाम बना मुसीबत

Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पीएचसी नौगढ़ के बाउंड्री वाल के पास हुआ अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के मुख्य मार्ग, आशोक मार्ग और सिद्धार्थ चौक के आसपास की सड़क और सरकारी कार्यालयों के बगल में किए गए कब्जे से शहर की सूरत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ तिराहे पर मकान व दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण है। इससे हर घंटे जाम की स्थिति हो जा रही है। लगातार हो रहे अतिक्रमण से भी लोग त्रस्त है। इसको लेकर जिला व तहसील प्रशासन के साथ ही नगर पालिका ने सड़क एवं नाली से कब्जा करने वाले 100 से अधिक कब्जेदारों को चिह्नित किया है। नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट कराने के साथ कब्जाधारी दुकानदारों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर की सड़कें अतिक्रमण से लगने वाले जाम से कराह रही हैं। इसका मुख्य कारण पटरियों पर तेजी से हुआ कब्जा है। हाइडिल तिराहे से सिद्धार्थ तिराहा होते हुए पेट्रोल पंप तिराहा तक मुख्य मार्ग पर जहां निजी मकानों के दुकानदार नाली के साथ ही सड़क की पटरी तक कब्जा कर चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, सरकारी कार्यालयों के सामने तो अतिक्रमण कर दुकान लगाने की होड़ मची है। मुख्य मार्ग पर सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएचसी व ब्लॉक कार्यालय नौगढ़ के बाउंड्रीवाल के बाहर पहले से ही कई दुकानें संचालित थी, अब पशु चिकित्सालय की बाउंड्रीवाॅल से सटे दुकान बन चुकी है। इन सरकारी कार्यालयों के सामने अतिक्रमण की होड़ ऐसी है कि यहां सड़क किनारे ताबड़तोड़ टंकियां रखकर स्थान कब्जा किया जा रहा है।
शहरवासी सूरज जायसवाल का कहना है कि शहर की मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में पटरी पर कब्जा होने से जाम से जूझना पड़ता है। अब नगर पालिका ने शहर के सड़कों व नालियों पर कब्जा हटाने के लिए अनाउंसमेंट करा चेतावनी दी गई है, जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
पटरी पर वाहन खड़ा होने से हादसे का खतरा: मुख्य सड़क पर हाइडिल तिराहे से सिद्धार्थ तिराहा होते हुए पेट्राेल पंप तिराहा तक पटरी और नाली अतिक्रमण कर बनी दुकानों से लोग सड़क पर वाहन खड़ी कर खरीदारी करते है, जिससे दूसरे वाहनों के आवागमन के दौरान जाम लग जाता है।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बनी दुकानों के पास खड़े वाहनों के अलावा सामने स्थित बड़ी दुकानों पर खरीदारी करने वालों के भी वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे यहां अक्सर जाम लग जाता है।
इसी तरह सिंचाई विभाग के पास संचालित हो रहे अस्थायी टैक्सी व बस स्टैंड पर भी सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से लोगों को जाम में जूझना पड़ता है। वहीं, अब अशोक मार्ग पर अतिक्रमण कर स्थापित हो रही दुकानों के चलते वहां सड़क किनारे वाहन खड़े होने से भी जाम और दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें