फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, गए जेल

Tue, 23 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा पुलिस के गिरफ्त में दुष्कर्म के दो आरोपी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में लाला उर्फ श्रीराम, अमित प्रजापति निवासी भलुहा थाना खेसरहा को बुद्धा नदी पुल के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को खेसरहा पुलिस ने मंगलवार को थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रविवार को पड़ोस के गांव के दो युवकों पर खेत की ओर गई बेटी को अगवा करके बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उसका कहना था कि खोजबीन करने के बाद बेटी नहीं मिली और घर लौटने के बाद आपबीती बताई। इस बात की जानकारी हाेने के बाद पीड़िता ने मामले में तहरीर दी। सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी थी। एसओ अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें