फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार मेले का आयोजन 30 को

Fri, 26 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला सेवा योजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे मौलाना आजाद पीजी काॅलेज कादिराबाद बायताल डुमरियागंज में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में 10 निजी क्षेत्र की कंपनियां 600 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रहीं है।
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिए। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल रोजगार संगम के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगइन करके नियोजकों और उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें