फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय

Sun, 19 Oct 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। जिले के मनरेगा कर्मियों को मानदेय और वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी दीपावली फीकी रहेगी। कर्मचारियों ने अधिकारियों से शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में तैनात जिले के 14 ब्लाॅक के लगभग 850 ग्राम रोजगार सेवकों को दीपावली के पहले मानदेय नहीं मिल पाया है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय मिश्र ने बताया कि तीन महीने का बकाया मानदेय की मिलने की उम्मीद दीपावली से पहले थी, जिसका उम्मीद सभी रोजगार सेवक शनिवार सायं तक करते रहे और ब्लाॅकों के चक्कर काटते रहे।
शनिवार देर सायं तककोई आदेश न आने के कारण मायूस होकर दुखी मनसे वापस लौट गए। संगठन ने यह निर्णय लिया है कि दीपावली के बाद अपने हक के लिए कैसे लड़ा जाए, इसपर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें