फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर दिया जोर

Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर में प्रधान संघ की बैठक में एसएसआर अभियान को लेकर पूर्व विधायक ने की अपील
विज्ञापन

डुमरियागंज। शाहपुर स्थित हिंदू भवन में शुक्रवार को भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर प्रधान संघ ब्लॉक डुमरियागंज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में प्रधानों और प्रशासकों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्व विधायक ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत बूथ पर खड़े कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करना होगा। हर कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि उसका बूथ पार्टी की मजबूती का आधार बने।
इस दौरान लवकुश ओझा, दिलीप पांडेय, मनोज निषाद, केसभान चौधरी, विष्णु श्रीवास्तव, अजीत उपाध्याय, मनोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें