फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

Mon, 08 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) जिला इकाई की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में प्राइवेट डॉक्टरों से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के लिए जिलेभर के चिकित्सकों को जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय बहादुर, बिहार स्टेट के रिटायर्ड डीएयूओ डॉ. राजीव श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई बैठक में नीमा के मुख्य संरक्षक डॉ. केपी पांडेय ने कहा कि निजी क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर कई बार प्रशासनिक दबाव, अनावश्यक जांच, लाइसेंस नवीनीकरण में देरी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे मामलों में सामूहिक स्तर पर आवाज उठाने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष डॉ. जावेद कमाल ने कहा कि निजी क्षेत्र में काम कर रहे डॉक्टर स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें