लोटन। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री का उद्बोधन को ग्रामीण व ब्लॉक के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गौर से सुना व अनुसरण करने की शपथ ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत की रूपरेखा 2047 तक एक ऐसा राष्ट्र बनाने की योजना है जो आर्थिक रूप से मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सभी नागरिकों के लिए समान अवसरों वाला हो। इस दौरान प्रमुख आशीष सिंह, प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, उमेश राय, लोकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।