बिस्कोहर। विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के तरफ से जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को बिस्कोहर कस्बा के मुख्य मार्ग पर घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 बकाएदारों से 85 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई। बकाया न जमा करने वाले 12 बकाएदारों की बिजली काट दी गई। इस मौके पर फीडर मैनेजर विशाल, शिवाकांत, अब्दुल हन्नान, प्रगट यादव, लालजी आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।