फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काली स्थान के हाथी की मूर्ति क्षतिग्रस्त

Thu, 25 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

डुमरियागंज के वार्ड नंबर पांच में काली जी के स्थान की हाथी की मूर्ति टूटने से क्षेत्र में हलचल मच गई। नगर पंचायत चेयरमैन ने स्थिति का जायजा लिया और शांति बनाए रखने की अपील की। मूर्ति की मरम्मत कर दी गई है, क्षेत्र में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर पांच शत्रुघ्न नगर (तरैना) में काली जी के स्थान के हाथी की मूर्ति टूटने की सूचना पर क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
वार्ड निवासी लालमन सहित आधा दर्जन लोगों ने डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि गांव के बाहर काफी दूर स्थित हाथी की मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मरम्मत कर दुरुस्त करवा दिया गया है। मौके पर कोई विवाद नहीं है। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें