फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आकर्षण का केंद्र बनीं इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियां...महिषासुर वध पर गूंजे जयकारे

Sun, 28 Sep 2025 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया चौराहे पर श्रीश्री नव युवक वैष्णो दुर्गा पूजा समिति जोगिया चौराहा की ओर से स्थापित इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं। मां दुर्गा के हाथों महिषासुर का वध कर सजीव चित्रण श्रद्धालुओं को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडाल में इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा बिहार के कलाकारों की ओर से लगाई गई है। काफी सख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में प्रतीक्षा करने के बाद भक्त मां दुर्गा की लीलाओं का सजीव चित्रण देख भावविभोर हो जाते हैं। कमेटी अध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि सिद्धार्थनगर के जिले में केवल जोगिया में इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है। कमेटी के सदस्य अमन वर्मा, विक्की साहनी, सोनू मोदनवाल, विजय गौड़, विपिन गौड़, अजय, अविनाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
माता रानी के भक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहा कस्बा : बढ़नी। नगर से लेकर देहात तक भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना विधि-विधान पूर्वक की गई। गांव तथा नगर में इस समय लोगों की भीड़ माता का दर्शन करने के लिए उम्र पड़ा। हर जगह माता रानी के भक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहा है। नगर के चट्टी बाजार में लोगों का भीड़ स्वचालित मूर्ति देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन

मां दुर्गा पूजन उत्सव में उमड़ रही भीड़ : डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आचार्य पं. पुजारी प्रसाद दुबे ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। पूजन समाप्त होते ही भानपुररानी निवासी समाजसेवी मदनमोहन श्रीवास्तव की ओर से मां दुर्गा के आंख की पट्टी खोलते ही पूरा पंडाल मातारानी के गगनभेदी जय जयकारों से गूंज उठा। पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ : इटवा। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों सहित इटवा कस्बे में मां के पंडालों में भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरी रात मां के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु कतार लगाए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें