फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आधुनिक तकनीक से तैयार की मां दुर्गा की इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति

Tue, 20 Oct 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वामी विवेका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक के मार्गदर्शन में किया नवाचार
विज्ञापन

- आस्था और तकनीक के संगम ने मोहा मन, विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता आई सामने
बर्डपुर। स्वामी विवेका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शारदीय नवरात्र पर विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक से मां दुर्गा की इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति तैयार की। कंप्यूटर लैब के शिक्षक के मार्गदर्शन में तैयार इस मूर्ति में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता देखने को मिली। पारंपरिक आस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की इस पहल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान और कल्पनाशीलता का इस्तेमाल कर मूर्ति को आकार दिया। इस गतिविधि से उन्हें सीखी गई तकनीक को व्यवहार में उतारने का अवसर मिला। विद्यालय की यह पहल बताती है कि तकनीकी शिक्षा का उपयोग कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है बल्कि इसके जरिये कला और संस्कृति से जुड़े रचनात्मक प्रयोग भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मिलकर मूर्ति तैयार की। इस तरह के प्रयोगों से विद्यार्थियों में टीमवर्क, समस्या समाधान और नवाचार की क्षमता विकसित करने में मदद मिलती है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना और इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के मेल ने मूर्ति को खास बना दिया।
विज्ञापन

मूर्ति तैयार करने में श्यामरी जायसवाल, अंशू यादव, पूजा मौर्य, नैंसी मद्देशिया, आंचल चौधरी, आराध्या गुप्ता, साक्षी गाता, सलोनी, मैनाज, शिवानी, चांदनी, संध्या भारती, दिशा, वैष्णवी, गौख गोस्वामी, रविंद्र पटवा, ज्ञानदीप गौड़, मो. उन्मान और मो. अयान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें