सिद्धार्थनगर। शहर के 132 बिजली उपकेंद्र नौगढ़ पर अनुरक्षण कार्य के लिए 33 केवी मेन बेस का रविवार को सुबह नौ बजे से 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
ऐसे में क्षेत्र में एक घंटा बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें 33 केवी बर्डपुर, विश्वविद्यालय, पकड़ी, कोर्ट, श्याम सुंदर मिल, रेहरा, मेडिकल कॉलेज, उसका बाजार व जोगिया फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी।
उपखंड अधिकारी एके पासवान ने बताया कि 33 केवी मेन बस का एक घंटा बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उसके बाद निर्धारित समयानुसार बिजली का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।