फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिसलकर पोखरे में गिरे बुजुर्ग, माैत

Sat, 16 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर के बलुरी बेलौहा गांव के पोखरे की ओर से गए रमाकांत पाल (60) का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गया। शुक्रवार सुबह तालाब से उसकी लाश को बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर क्षेत्र के बलुरी बेलौहा गांव निवासी रमाकांत पाल (60) बृहस्पतिवार को गांव के बाहर पोखरे की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि पोखरा बड़ा है और बारिश के कारण फिसलन भी थी। पैर फिसलने से वह उसमें डूब गए। शुक्रवार को लोगों ने पोखरे में शव देखा।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद लाश को बाहर निकलवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रमाकांत अकेले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें