ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी नारायण (70) की अज्ञात बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम पंचायत दुल्हादरम्यानी के टोला बरगदवा निवासी नारायण (70) पुत्र लोरी घर के सामने टहल रहे थे। इस बीच मोहाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा।
सूचना पर पहुंची मोहाना पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलेंस से बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोहाना थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।