फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुजुर्ग की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में हार्निया के ऑपरेशन के दौरान महराजगंज निवासी बुजुर्ग राम मूरत की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोल्हुई थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के नौवाडीह निवासी राममूरत की पत्नी झीनका देवी ने 26 जनवरी को कोल्हुई थाने में तहरीर देकर बताया कि हर्निया के इलाज के लिए वह 21 जनवरी 2026 को सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल गए थे।
डॉक्टर ने खुद को सर्जन बताते हुए बिना किसी प्रकार की आवश्यक जांच के तत्काल ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की गंभीर लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि क्लीनिक संचालक व डॉक्टर ने शव को एक चार पहिया वाहन में रखकर जबरन घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें