फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुनीम से रुपये छीनने की कोशिश में हुई थी चंद्रबली की हत्या

Thu, 29 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बोरिंग मैकेनिक हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। शराब की दुकान के पास मछली (चिखना) बेचने वाले वासुदेव ने चाकू गोदकर उसकी हत्या की थी। संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन उसका बाजार से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि 18 जनवरी की रात को थाना उसका बाजार क्षेत्र के ताल भिरौना गांव निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रबली की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुए वैज्ञानिक, इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का प्रयोग करते हुए वासुदेव निवासी धुसवा राजा हाल पता तालभिरौना मौजा बैरवा नानकार थाना उसका बाजार को रेलवे स्टेशन उसका बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पकड़ने वाली टीम निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, एसआई हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस, मुनींद्र त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें