फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थशास्त्र : रटने के बजाए उसे समझें, मिलेंगे अच्छे अंक

Mon, 26 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अर्थशास्त्र भी कठिन विषय इसे समझ कर ही प्रश्नपत्र किया जा सकता है हल
विज्ञापन

- नोट्स और मॉडल पेपर को पढ़ने से इसमें मिलेगा अच्छा अंक
सिद्धार्थनगर। अर्थशास्त्र रटने का नहीं, तर्क और विश्लेषण का विषय है। मांग और आपूर्ति का नियम हो या राष्ट्रीय आय की गणना, जब तक छात्र उसके पीछे छिपे सिद्धांत को नहीं समझते, तब तक सवालों का उत्तर अधूरा ही रह जाता है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा के दौरान अर्थशास्त्र को समझ कर तैयारी करने से छात्र अच्छा अंक ला पाएंगे।
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में अंक दिलाने में ग्राफ और आरेखों की भूमिका अहम होती है। एक सटीक और साफ-सुथरा डायग्राम लंबे उत्तर को भी प्रभावी बना देता है। बदलते परीक्षा पैटर्न में अब अर्थशास्त्र को समसामयिक घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, बजट, जीएसटी जैसे विषय केवल किताबों तक सीमित नहीं रहे। जो छात्र उत्तर में वर्तमान संदर्भ जोड़ पाते हैं, वे स्वाभाविक रूप से अच्छा अंक पाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में अर्थशास्त्र को लेकर छात्रों में सबसे अधिक भय देखने को मिलता है। बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न केवल याददाश्त नहीं बल्कि अवधारणाओं की स्पष्ट समझ, उदाहरण और प्रस्तुति कौशल को जांचते हैं। ऐसे में सही रणनीति अपनाकर ही इस विषय में बेहतर अंक प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन


इन बाताें का रखे विशेष ध्यान
- कक्षा में पढ़ाए गए नोट्स को प्राथमिकता दें
- बोर्ड द्वारा जारी मॉडल प्रश्नपत्र और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र अवश्य हल करें
- बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची बनाकर दोहराव करें
- उत्तर लेखन पर दें विशेष ध्यान
- उत्तर को बिंदुओं में लिखें
- जहां आवश्यक हो, ग्राफ और तालिका बनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें