फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, सजने लगे पंडाल

Sun, 11 Oct 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करते के लिए ले जाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
- नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्रों में स्थापित होंगी करीब 62 दुर्गा प्रतिमाएं
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और मां का दरबार सजाने के लिए कमेटी के सदस्य दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन

घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की तैयारी भी की जा रही है। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्रों में करीब 62 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इक्कावन तिराहा के पास बनने वाले पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है। कारीगर और कमेटी के सदस्य इसमें लगे हैं। मूर्तिकार मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। पूजा समितियां पंडालों की सजावट और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर रही हैं। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें