फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसम में नमी से बढ़ी त्वचा रोगियों की संख्या...अस्पतालों में उमड़ी भीड़

Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों में कोल्ड डायरिया के केस सामने आए, जिन्हें दवा देने के साथ ही बचाव की सलाह दी गई। वहीं अन्य उम्र के लोग बुखार जुकाम से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

वहीं मौसम में नमी होने से प्रदूषण से त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ गई जो इलाज के लिए पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गई। साथ ही गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 30 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें सेहत संबंधी जरूरी दवाएं दी गई। सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। 15 मरीजों को सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस गयासुद्दीन ने बताया कि मौसम में इस समय बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी पड़ रही है तो रात को मौसम सर्द हो जा रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्हें सुझाव दिया जा रहा है कि घर के अन्य सदस्यों के संपर्क में न आएं। यदि खांसी, छींक आती है तो मुंह और नाक को रुमाल से ढक लें। साथ ही मास्क का प्रयोग करें।
स्वास्थ्य मेले में 13 मरीजों का हुआ इलाज : डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 13 मरीज पहुंचे। इसमें वायरल फीवर और जुकाम के मरीज ज्यादा रहे, जिनकी चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 13 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें