फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली का निर्माण अधूरा पानी से डूबी सड़क

Tue, 16 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बा​ल्मिकी नगर से नवीन मंडी के मुख्य मार्ग पर भरा। संवाद
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश होने से मरवटिया बाजार में पीएमजीएसवाई सड़क पानी में डूब गई है। नाली निर्माण न होने से यह हालात पैदा हुए हैं। इससे इस रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। बेलौहा से मरवटिया बाजार होते हुए सेमरा मुस्तहकम पीएमजीएसवाई सड़क के निर्माण को करीब एक वर्ष हो चुका है। चौराहे पर आरसीसी सड़क के निर्माण के बाद दोनों तरफ नाली नहीं बनाई गई। ग्रामीणों के विरोध करने पर निर्माण कार्य बंद कर एक तरफ अधूरी नाली छोड़ दी गई। मंगलवार को हुई बारिश से पूरी सड़क पानी में डूब गई। इससे इस रास्ते आने जाने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं जबकि इस रास्ते से क्षेत्र के 50 गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय प्रतिदिन सफर करते हैं। बसडीला निवासी शाहरुख खान ने बताया कि सड़क के किनारे नाली न होने से पानी सड़क से लेकर दुकान तक भरा हुआ है। ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। बीडीसी साधुवन गौड़ ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण के लिए संबंधित विभाग के जेई से कहा गया था, लेकिन एक तरफ की आधी दूरी तक नाली बनवा कर छोड़ दिया। इससे पानी निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जेके सिंह, झीनक मौर्या, नाथू विश्वकर्मा, राजू राय, इमामुद्दीन, बुद्धूराय, संजय लोधी सहित तमाम लोगों ने सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें