फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 17 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के औदही कलां में स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम चौपाल को संबो
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के औदही कलां स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
चौपाल में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं की स्थिति जानी। उन्होंने पुष्टाहार वितरण, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन, शौचालय निर्माण, राशन वितरण, कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग पात्रों का सर्वे कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कार्यक्रम में गर्भवतियों की गोदभराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें