सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के अलीगढ़वा बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से निगरानी एवं जांच प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने जवानों को निर्देश दिया कि सीमा पर सतत निगरानी रखी जाए। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाए। बिना जांच किसी भी व्यक्ति को सीमा पार प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने सीमा सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान मौजूद रहे।