फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तय समय पर प्रभावी हुआ डायवर्जन नहीं तो जाम से हांफते लोग

Tue, 28 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने जाम से निपटने के लिए तैयार किया था मास्टर प्लान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में छठ पर्व पर जाम से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से मास्टर प्लान तैयार कर रखा था। एक साथ उसे प्रभावी किया गया, जिसका असर रहा कि लोगों को जाम से बहुत परेशान नहीं होना पड़ा। एकाएक भीड़ के निकलने पर बाइक और साइकिल वालों को कुछ कठिनाई हुई। अगर बड़े वाहनों को डायवर्ट न किया गया होता तो हालात और खराब हो सकते थे। देर रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता। यह डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे तक पर्व के समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

नगर शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर लगी रही रोक
एक लाख से अधिक की आबादी और बड़ी संख्या में आसपास सटे गांवों के लोगों के लिए पूजा के लिए जमुआर घाट ही मुख्य स्थल है। इसलिए दोपहर के दो बजे से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। शहर से ही महिलाएं पैदल और ई- रिक्शा से निकल रहीं थीं, इसलिए दोपहर के दो बजे से ही अन्य चार पहिया वाहनों की इंट्री जिन्हें घाट की ओर से निकलना था, उन्हें रोक दिया गया था। फिर भी पूजा संपन्न होने के बाद जब लोग सड़क पर चढ़े तो शहर के अंदर तक भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। हालांकि, आगे बढ़ने के साथ भीड़ खत्म होते गई। इसी प्रकार से जिले के अन्य हिस्सों में हालात रहे। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान जगह- जगह लग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें