फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुजहना में जगह जगह फैली गंदगी

Tue, 28 Oct 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजहना गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव निवासी रोहित गौतम, प्रेम चंद, धनीराम, वकील, माधव, नसीम आदि लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी महीने में कभी कभार ही आता है।
विज्ञापन

इस लापरवाही के कारण गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। नाली की सफाई समय पर नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी शिकायत भी पूर्व में ब्लाॅक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई ना होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जल निकासी नालियां गंदे पानी और कीचड़ से बजबजा रही हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मी की ओर से प्राइमरी विद्यालय के पास सड़क किनारे कूड़ा फेंके जाने के कारण दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें