- प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को मिला प्रथम स्थान
सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही जनपद के थानों की रैंकिंग में वह भी प्रथम स्थान पर रहे हैं।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2025 के माह दिसंबर की प्रदेश स्तरीय मासिक रैकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ। रैंकिंग में जनपद के 19 थानों सिद्धार्थनगर, लोटन, मोहाना ,उसका बाजार, कपिलवस्तु महिला थाना, इटवा, गोल्हौरा, बांसी, शिव नगर डिड़ई, खेसरहा, जोगिया उदयपुर शोरतगढ़, ढेबरुआ, कठेला समयमाता, चिल्हिया, डुमरियागंज, पथरा बाज़ार, भवानीगंज ने बेहतर कार्य करते हुए उक्त रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। थानों में होने वाली शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई जाती है, जिसका निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है। उन संदर्भों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाती है।