भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 11 गांवों में बृहस्पतिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 162 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 114 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया। 483 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम नक्थर देवरिया और सोहना पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी उपस्थित मिली और एएनएम पास अपडेटेड ड्यू लिस्ट व आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। अधीक्षक ने आशा बहुएं तथा आंगनबाड़ी को निर्देशित किया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को गांव से बुलाकर विटामिन ए की खुराक दिलवाने में सहयोग करें। इस दौरान शेफाली त्रिपाठी, रीना, शशि कला, धर्मावती, श्याम, सुनीता, तारा आदि मौजूद रहे।