फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कस्तूरबा विद्यालय में डीएम ने छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन

Fri, 28 Aug 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने छात्राओं के साथ रक्षासूत्र बंधवाकर पर्व मनाया। छात्राओं ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालिकाओं को मिठाई खिलाई, उपहार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ राम कुमार सिंह, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) सुरेंद्र श्रीवास्तव, विद्यालय की वार्डन, पूर्णकालिक शिक्षिकाएं, लेखाकार और विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें