फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, महिला ने प्रधान पर लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 16 Nov 2026 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव में जमीन पर निर्माण और कब्जे को लेकर विवाद हो गया। एक महिला ने ग्राम प्रधान और उनके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी सबना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर ग्राम प्रधान नीरज सिंह निर्माण कार्य करा रहे थे। इसका विरोध करने पहुंचीं तो प्रधान ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें जमीन पर घसीटकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान नीरज सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने सबना खातून की मां से जमीन का बैनामा कराया था। रविवार को उसी जमीन पर कब्जा लेने के दौरान सबना खातून ने विरोध किया था लेकिन उनके साथ कोई मारपीट नहीं की गई।

थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें