फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु में सड़क, सिंचाई और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा

Tue, 20 Oct 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क, सिंचाई से लेकर कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज तक की योजनाओं पर चर्चा
विज्ञापन

- कपिलवस्तु में सांसदों ने गिनाईं विकास योजनाएं, 500 से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
कपिलवस्तु। नेपाल के कपिलवस्तु क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और सीमा पार व्यापार से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सांसद मोहनलाल आचार्य ने क्षेत्र में प्रस्तावित और स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, क्षेत्र नंबर दो के सांसद विक्रम थापा ने स्थानीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए जनाधार और योग्यता को प्राथमिकता देने की बात कही। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सांसद मोहनलाल आचार्य ने बताया कि चाकर चौड़ा-अलीगढ़वा से महेंद्र राजमार्ग के पिपरा तक सड़क को दोनों ओर नाली सहित दो लेन में स्तरोन्नत करने की योजना पारित हुई है। इसके अलावा बानगंगा सिंचाई परियोजना और बुद्ध सर्किट से जुड़ी योजनाओं पर भी काम आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चाकर चौड़ा-अलीगढ़वा सीमा शुल्क चौकी खोलने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल भारत जाएगा। उन्होंने बानगंगा तटबंध के निर्माण के लिए भारत सरकार के साथ समझौते और इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट आवंटित होने की भी जानकारी दी।

कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव
सांसद ने बताया कि मायादेवी गांवपालिका में कैंपस की व्यवस्था करने के साथ कपिलवस्तु में कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव भी रखे गए हैं। पूर्व मंत्री दान बहादुर चौधरी ने देश के विकास और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए काम करने की जरूरत बताई। रूपनदेही की सांसद मंजू भुसाल ने कहा कि पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के जिला सभापति शिव सुबेदी, जिला सचिव यमलाल आचार्य, संगठन उपप्रमुख बजरंगी चौधरी, नवीन चौधरी, कमलेश दुबे और कृष्ण कुंवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें