फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मछुआरा समाज के हक पर हुई चर्चा

Fri, 28 Nov 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मछुआरा समाज की ओर से शुक्रवार को मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन बांसी कस्बे में आयोजित किया गया। इसमें मछुआ समुदाय की तरक्की पर जोर दिया गया। उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश निषाद ने मछुआरा समाज के हकों और योजनाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और एसआईआर फॉर्म भरने के बारे में जानकारी दी। कहा कि मछुआरा समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के समय तक लड़ने का कार्य किया, लेकिन मछुआरा समाज को राजनीतिक, शैक्षणिक, आर्थिक लाभ नहीं मिला। अब यह समाज सर्व समाज के साथ मिलकर उस अगली कतार में दिखाई देना चाहिए। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य शबलू साहनी, चंदन निषाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तौलेश्वर निषाद, निलेश निषाद, मोहन निषाद, गंगाराम निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें