फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रधानाध्यापक पर अनुशासनिक कार्रवाई

Mon, 24 Aug 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की ओर से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में अव्यवस्था देख नाराजगी जताते हुए डीएम ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डिप्टी कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ को संस्तुति पत्र भेजने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही यह भी निर्देश दिए कि 15 दिवस में सफाई और बिजली व्यवस्था (जनरेटर) सही नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थिति पंजिका देखा गया। सभी अध्यापक उपस्थित थे। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं को देखा गया। बालक व बालिका छात्रावास, भोजनालय को देखा गया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर और मैदान में गंदगी व घास पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें