फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन के मुख्य पर बह रहा गंदा पानी, यात्री-राहगीर परेशान

Wed, 10 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामुदायिक शौचालय का सेप्टिक टैंक टूटा, हफ्तों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, रेल व नगर प्रशासन बेखबर
विज्ञापन


ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी रेलवे स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों यात्रियों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। स्टेशन के बाहर मुख्य गेट के ठीक सामने सामुदायिक शौचालय का गंदा और बदबूदार पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे यात्रियों को गंदगी के बीच से होकर परिसर में प्रवेश करना पड़ रहा है। यह स्थिति कई हफ्तों से बनी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन या स्थानीय नगर प्रशासन में से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों ने बताया कि यह गंदा पानी सामुदायिक शौचालय की टंकी से निकलकर सीधे मेन सड़क पर फैल रहा है। मुख्य समस्या यह है कि स्टेशन में प्रवेश के लिए यात्रियों को इसी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं, यह दूषित पानी नेपाल जाने वाली मुख्य सड़क पर भी फैल रहा है, जिससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों पर गंदी छींटे पड़ रही हैं और वे नारकीय स्थिति से गुजरने को मजबूर हैं। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए दो गेट हैं, जिनमें से एक कई महीनों से बंद है, जिससे यात्रियों का दबाव एकमात्र गेट पर है, जिसके ठीक सामने यह गंदगी पसरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से भयंकर दुर्गंध उठ रही है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कस्बे के निवासी आशीष अग्रहरि, अखिलेश गुप्ता, संतोष, मनोज जायसवाल, शनि वर्मा, उमाशंकर गौड़, सूरज का कहना है कि शौचालय का सेप्टिक टैंक टूटने के कारण यह स्थिति बनी है, लेकिन हफ्तों से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी न तो रेल प्रशासन और न ही नगर प्रशासन कोई संज्ञान ले रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इस सड़क पर बह रहे गंदे शौचालय के पानी से निजात दिलाने और टूटे हुए सेप्टिक टैंक को ठीक कराने की मांग की है ताकि स्टेशन परिसर की गरिमा बनी रहे और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें