फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहकारी समिति पर किसानों में वितरित हुई खाद

Wed, 10 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। किसानों को फसल के लिए खेतों में यूरिया खाद की आवश्यकता है, लेकिन खाद के लिए ठंड में दर-दर भटक रहे हैं। बुधवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहकारी समिति वासा चक में किसान खाद के लिए सुबह से ही लाइन लगा लेते हैं। बड़ी जद्दोजहद के बाद दोपहर 11 बजे से पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू किया गया। मुनीराम लालाजोत, कलीमुल्लाह धनखरपुर, राम कुमार यादव, गणेशपुर धनपाती देईपार का कहना है कि वह खाद लेने के लिए काफी समय तक लाइन में लगे रहे। खाद के लिए बढ़ी संख्या में महिलाएं भी समिति पर पहुंचीं। सोनिया युसूफजोत ने बताया कि कई दिन से चक्कर लगा रही थी खाद के लिए आज सुबह में घर से आई हूं। मगर खाद मिल जाने से काफी राहत महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें