फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो में दिलेर ने जीता कांस्य पदक

Wed, 07 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व कर 17 वर्ष आयु वर्ग में हासिल की सफलता
विज्ञापन

- गोरखपुर में तीन से सात अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता, कोच रत्नेश सिंह के मार्गदर्शन में किया प्रतिभाग
सिद्धार्थनगर। 70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी दिलेर मौर्या ने 17 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दिलेर ने बस्ती मंडल की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित हुई।
दिलेर मौर्या, राजू मौर्या के पुत्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में कोच रत्नेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। उनकी सफलता पर खेल से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती आनंदकर, जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर अरुण कुमार, बस्ती मंडल के खेल सचिव अमित यादव, सिद्धार्थनगर के खेल सचिव दौलत बाबू गुप्ता, डीसी माध्यमिक भारद्वाज शुक्ला और राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने दिलेर को बधाई दी। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें