फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कॅरिअर संवारने में मदद करेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 23 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के जानकी नगर (भारतभारी) में डिजिटल लाइब्रेरी के भवन का तेजी से चल रहा निर्माण - फोटो : 1
विज्ञापन
डुमरियागंज/भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर आठ जानकी नगर बढ़नी में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जोरो पर चल रहा है। लाइब्रेरी का निर्माण पूरा होने के बाद नए वर्ष में फरवरी माह से इसके संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के युवाओं को अपना कॅरिअर संवारने के मौके तो मिलेंगे ही साथ ही रोजगार के अवसर मिलने में आसानी हो जाएगी। 1.38 करोड़ से इसका निर्माण कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारतभारी के जानकी नगर में पिछले तीन माह पहले सितंबर माह में डिजिटल लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन शिलान्यास नपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने विधि-विधान के साथ किया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस समय लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अभी तक भवन का 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहां पर डेस्कटाॅप, लैपटॉप लगाने के साथ-साथ केबिन और रिसेप्शन रूम में फर्नीचर का काम होना शेष है।
क्षेत्र की पहली डिजिटल लाइब्रेरी: भारतभारी के जानकी नगर में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी से न सिर्फ भारतभारी नगरवासियों बल्कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के युवाओं को अधिक लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र की पहली डिजिटल लाइब्रेरी है, जहां युवाओं को पढ़ाई के साथ तैयारी का मौका भी मिलेगा। वहीं, बाहर जाने वाले युवा भी अपने ही क्षेत्र में रहकर अध्ययन कर सकेंगे।
लाइब्रेरी वातानुकूलित होने से गर्मी में भी काफी राहत रहेगी। लाइब्रेरी से क्षेत्र के युवाओं के लिए डिजिटल युग की ओर एक सशक्त पहल है जो उन्हें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मनिर्भरता के रास्ते पर अग्रसर करेगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें