फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीआईजी ने छात्राओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Wed, 01 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआईजी बस्ती ने थाना कोतवाली बांसी का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने बांसी क्षेत्र के रामविलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड साइंसेस के छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए जिले की पुलिस की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076 आदि के संबंध में विस्तार से बताया। मिशन शक्ति फेज-5 का पंपलेट देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईजी ने थाना कोतवाली बांसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र,आगंतुक कक्ष, मालगृह, थाना परिसर, आवासीय परिसर आदि देखा। उन्होंने किसी भी तरह के आपराधिक घटना में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी व महिला थाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें