फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चलती बाइक से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 07 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास सरयू नहर खंड तीन की सोहना शाखा के पास बृहस्पतिवार को देर शाम दवा लेकर लौट रहे ब्रह्मा (80) की बाइक से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार डुमरियागंज के राप्ती नदी के तट पर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव निवासी ब्रह्मा बृहस्पतिवार को अपने नाती के साथ बाइक से चिताही चौराहे पर एक निजी अस्पताल पर दवा लेने गए थे। वापस लौटते समय सरयू नहर बलरामपुर खंड तीन के सोहना शाखा स्थित खम्हरिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि ब्रह्मा (80) चक्कर खाकर गिर गए। साथ में मौजूद नाती कुछ समझ पाता इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें घर लेकर आए और शुक्रवार को बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि इस तरह के हादसे की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। अगर परिजन तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें