फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताड़का वध की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 19 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के डफरा हनुमान मंदिर चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन शनिवार की रात कथावाचक पं. चंद्रशेखर रामायणी ने विश्वामित्र के यज्ञ और ताड़क वध की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। महाराज दशरथ ने सुंदर आसन देकर बिठाया। बड़ा सम्मान किया और आने का कारण पूछा। इसपर विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को ले जाने की बात कही। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ ने राम और लक्षण को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। आगे रास्ते में जंगल मिला, जहां पर रामजी ने तड़का राक्षसी का एक ही बाण से उद्धार किया। फिर यज्ञ हुआ रामजी ने मारीच को बिना फन के बाण मारा तो सौ योजन समुद्र पार जाकर गिरा और अग्नि बाण से सुबाहु को जलाकर भस्म कर दिया। विश्वामित्र ने राम-लक्ष्मण को साथ लेकर जनकपुर के लिए प्रस्थान किया मार्ग में अहिल्या का उद्धार किया फिर गंगा स्नान किया और जनकपुर नगर में प्रवेश किया। इसके आगे भी कथा का रसपान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें