डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणपति की मूर्तियों का धूमधाम से विसर्जन का सिलसिला जारी है। सोमवार की देर शाम को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी और जूडीकुइयां गांव सहित अन्य स्थानों की भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बप्पा की विदाई के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी और जूडीकुइयां गांव में स्थापित भगवान गणपति की मूर्तियों की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं, बच्चे और जवान सभी भारी संख्या में शामिल रहे। डीजे और बैंड बाजा की भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए अबीर गुलाल उड़ाते और पटाखे फोड़ते हुए गणपति बप्पा के गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे। गणेश मूर्तियों की आरती और पूजा-अर्चना के बाद उन्हें विधि-विधान से भानपुर रानी सिथित भुवनेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से कडे़े इंतजाम किए गए थे।
इस दौरान अमन चैन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, अभय श्रीवास्तव, परमेश्वर विश्वकर्मा, आदेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।