फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम विवाह का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वाधान में क्षेत्र के भड़रिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही रामलीला कार्यक्रम के तीसरे दिन बृहस्पतिवार की रात धनुष यज्ञ से लेकर राम विवाह तक के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामजी के जनकपुरी नगर भ्रमण से लेकर धनुष यज्ञ तक की लीला का मंचन किया। जैसे ही शिव धनुष टूटा श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ गुरु की आज्ञा लेकर जनकपुरी देखने निकल जाते हैं। वहां पुष्प वाटिका में माता सीता से मुलाकात होती है। स्वयंवर समारोह में कई देशों से राजा आते हैं। शिव धनुष को तोड़ने का सभी राजा प्रयास करते हैं, लेकिन उसे हिला तक नहीं सके। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा लेकर भगवान राम धनुष तोड़ देते हैं। धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल श्रद्धालुओं की तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विजय मिश्र, राजकुमार निषाद, संतोष पासवान, गोपाल, अष्टभुजा यादव, रामनिवास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें