फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में गूंज रहे मां के जयकारे

Wed, 01 Oct 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के लुंबिनी मार्ग पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मां शेरवाली के दर्शन करने के लिए मंगलवार देर रात को पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शंख और घंटा-घड़ियाल की आवाज तो कही भक्ति धुन पर श्रद्धालु झूमते दिखे। पंडालों में देर रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के करौंदा मसिना, करनहा चौराहा, देवरा बाजार, नगरा, सनई चौराहा कटया दुबे आदि स्थालों पर बने पंडाल आकर्षक का केंद्र बने रहे। क्षेत्र में सुबह होते ही दर्शन और पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो जाता है। वहीं, जोगिया चौराहे पर श्रीश्री नव युवक वैष्णो दुर्गा पूजा समिति जोगिया चौराहा की ओर से स्थापित इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां दुर्गा के हाथों महिषासुर का वध कर सजीव चित्रण श्रद्धालुओं को खूब भा रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल में बिहार के कलाकारों की ओर से लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रहा है।
इस दौरान अमन वर्मा, विक्की साहनी, सोनू मोदनवाल, विजय गौड़, विपिन गौड़, अजय, अविनाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन आज: भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के अमौना पांडेय स्थित आमी नदी के पुल के पास दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होना है, जिसको लेकर नगर पंचायत की ओर से तैयारी की जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र की अधिकांश मूर्तियां आमी नदी के तट पर विसर्जित होती हैं। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने अमौना जाकर तैयारी का जायजा लिया और कहा कि तट पर बांस-बल्ली और लाइट को लगाने के निर्देश दिए। साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को आदेशित किया। कहा कि मूर्ति विसर्जन को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें