भवानीगंज। थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव बयारा में मूर्ति विसर्जन स्थल के सुतेहवा ताल में सिंघाड़ा बोने से नाराज पूजा कमेटी के सदस्य और ग्रामीणों ने विसर्जन से मना कर दिया है।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने बुधवार को विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र भी दिया। एसडीएम ने प्रधान को सिंघाड़ा न बोने और ताल की सफाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित सुतिहवा ताल में विसर्जन किया जाता है, लेकिन मना करने के बाद भी मौजूदा ग्राम प्रधान ने ताल में सिंघाड़ा बो दिया है। इसके लिए अनुमति भी नहीं ली गई है।