फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चुनरिया ले ले आइहा... गीत पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 21 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या 10 रामजानकी नगर, बाबू पोखरा में चल रहे आठ दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव के तहत रविवार रात भव्य भजन संध्या और जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयवर्धन तिवारी, सुधीर त्रिपाठी और संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

अयोध्या से आए भजन गायक सुधीर सोनी ने गणेश वंदना ‘प्रथम सुमिरन सिद्ध विनायक’ से शुरुआत की। इसके बाद लोकगायक सहाय सांवरिया ने ‘चुनरिया ले ले आइहा बिस्कोहर से’ देवी गीत प्रस्तुत कर पंडाल में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोजपुरी गायिका अनीशा वर्मा ने ‘जय काली खप्पर वाली’ और ‘झूला झुलेलु माई हरदिया के छांव’ समेत कई प्रसिद्ध देवी गीत पेश किए, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान मनमोहक धार्मिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयोजक प्रिंस भारत, राजाबाबू पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, विवेक शुक्ला, किशन पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें