फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Sat, 31 Oct 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनगाई गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर उत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कथाव्यास डॉ. बृजेश शुक्ला ने रास पंचाध्यायी का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जो भक्तों की पीड़ा हर लेते हैं, वही हरि हैं। महारास के पांच अध्याय भागवत के पंचप्राण हैं। जो भक्त भावपूर्वक इन पांच गीतों का गान करता है, वह भवसागर से पार हो जाता है और उसे वृंदावन की सहज भक्ति प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया था। जीवात्मा का परमात्मा से मिलन ही महारास है। रास का अर्थ परमानंद की प्राप्ति है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों को रास के माध्यम से परमानंद की अनुभूति कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध का प्रसंग भी सुनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें