फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण विवाह की कथा सुनकर भावविभाेर हो उठे श्रद्धालु

Sat, 25 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते भागवताचार्य शैलेश मणि त्रिपाठी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
भारतभारी। स्थानीय नगर पंचायत में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बृहस्पतिवार को शाम भागवताचार्य शैलेश मणि त्रिपाठी भगवान श्रीकृष्ण का मंगल परिणय विवाहोत्सव माता रुक्मिणी के साथ संपन्न होने की कथा सुनाई।
विज्ञापन

माता रुक्मिणी नारद आदि संतों के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण के गुणों को सुनकर बचपन से ही उनको पति के रूप में मन में धारण कर चुकीं थीं। इसलिए रुक्मिणी भाई की ओर से अपनी शादी शिशुपाल के साथ करने की बात सुनकर रोने लगीं। तब रुक्मिणी की भाभियों ने रुक्मिणी से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने अपनी बात रखी।
तब भाभियों ने कहा द्वारिकाधीश बड़े दयालु हैं न। तुम तुरंत पत्र लिखकर उनके पास भेजो। जरूर आपकी बात सुनेंगे। रुक्मिणी ने ऐसा ही किया। सुदेव नाम के ब्राह्मण से उन्होंने पत्र द्वारिका भिजवाया। भगवान रुक्मिणी का भाव प्रेम जानकर आए और शिशुपाल आदि को हराकर रुक्मिणी को द्वारिका ले गए। वहीं पर मंडप बनाकर विवाह किया।
विज्ञापन

रुक्मिणी लक्ष्मी हैं और हर जन्म में पार्वती शिव की तरह भगवान विष्णु के अवतार रूपों को ही पत्नी के रूप में प्राप्त होतीं हैं। लक्ष्मी को जिसने भी पत्नी बनाना चाहा या तो उसे बर्बाद होना पड़ा या रोना पड़ा।
रावण सीता के साथ शादी करना चाहा तो वह बर्बाद हो गया। नारद विश्वमोहिनी स्वरूपा लक्ष्मी से शादी करना चाहते थे, उन्हें रोना पड़ा। इसी तरह जीवन नारायण धर्म है। लक्ष्मी धन लक्ष्मी रूपी हमेशा नारायण रूप धर्म के साथ ही टिकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें