सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कृषि भवन के बगल में बने काला नमक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अफसरों को काला नमक भवन को शोरूम मॉडल पर विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में मिट्टी भराने के लिए भी निर्देशित किया।
इसके बाद डीएम ने ऑफिसर्स कॉलोनी में निर्माणाधीन कालानमक भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार जिले के ओडीओपी कालानमक के उत्पादन और निर्यात बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत कालानमक की खेती करने वाले किसानों के उपज का उचित मूल्य दिलाने और बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय पर दो स्थानों पर कालानमक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कालानमक भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के बाद विभाग को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य थर्ड पार्टी सत्यापन कराने का भी निर्देश देते हुए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।