फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंध के बावजूद जर्जर पुल से पास करा रहे भारी वाहन

Mon, 18 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में ट्रक को राप्ती सेतु से निकलने के लिए चालक से पैसा लेता शाहपुर पुलिस चौकी का सुरक
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील के इटवा क्षेत्र में स्थित शाहपुर पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों का आचरण विवादों के घेरे में आ गया है। उन पर आरोप है कि वे राप्ती नदी के सेतु में आई दरारों के कारण प्रतिबंधित भारी वाहनों को रोकने में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जिससे लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। वहीं दोषपूर्ण कार्य प्रणाली से भ्रष्टाचार को बढ़ावा भी मिल रहा।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिसकर्मी सुबह के समय केवल उनके स्कूल की बसों को रोकते हैं, जबकि नगर के अन्य विद्यालयों के वाहन बेरोक-टोक गुजरते रहते हैं। यह मामला तब और भी गंभीर हो गया, जब हाल ही में शाहपुर पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी पैसे लेकर ट्रकों को उस पुल से गुजरने की अनुमति दे रहे हैं, जिस पर डीएम ने सख्त पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें